April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

डूसू चुनाव : एनएसयूआई की जीत, एबीवीपी को पछाड़ा

नई दिल्ली। कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनावों में बुधवार को शानदार वापसी करते हुए अध्यक्ष पद समेत 4 अहम पदों में से 2 पर कब्जा जमाया। डूसू में मजबूत आधार वाली भाजपा की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सचिव और संयुक्त सचिव की सीटें जीती।
एनएसयूआई के रॉकी तुसीद ने 1,590 मतों के अंतर से अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की जबकि उपाध्यक्ष पद पर पार्टी के कुणाल सहरावत ने एबीवीपी उम्मीदवार को 175 मतों से हराया। एबीवीपी की महामेधा नागर ने सचिव के पद पर एनएसयूआई की मिनाक्षी मीणा को 2,624 मतों के अंतर से हराया जबकि पार्टी की संयुक्त सचिव पद के उम्मीदवार उमा शंकर ने एनएसयूआई के अविनाश यादव को 342 मतों से हराया।

Share to...