April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

क्रिकेट स्टेडियम के बाहर हुआ आत्मघाती हमला, 2 जवानों की मौत

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए आत्मघाती हमले में सुरक्षाबलों के 2 जवान शहीद हो गए। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यह हमला क्रिकेट चेक प्वाइंट पर हुआ, सभी खिलाड़ी सुरक्षित हैं।
यह हमला उस वक्त हुआ जब क्रिकेट स्टेडियम में घरेलू टी-20 मैच चल रहा था। क्रिकेट मैच के दौरान ही हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। इस हमले में घायल लोगों की संख्या के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। स्थानीय मीडिया के अनुसार अफगान क्रिकेट बोर्ड ने जानकारी दी है कि सभी क्रिकेट खिलाड़ी सुरक्षित हैं।

Share to...