April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद भड़काने के लिए मौलवियों को पैसा दे रहा पाक

यूपी शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैय्यद वसीम रिजवी ने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उनके अनुसार राम जन्मभूमि.बाबरी मस्जिद विवाद को बढ़ाने में पाकिस्तान का हाथ है। यूपी शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैय्यद वसीम रिजवी ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान न सिर्फ विवाद को बढ़ावा दे रहा है बल्कि वह आग में घी डालने के लिए फंडिंग भी कर रहा है।
यूपी शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैय्यद वसीम रिजवी ने साफ शब्दों में कहा कि पाकिस्तान ने ही राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद को जन्म दिया है। पाकिस्तान इस मामले से जुड़े पक्षों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए मौलवियों को लगातार फंड कर रहा है। पाकिस्तान का मकसद है कि मौलवी हिंदू और मुस्लिमों के बीच तनाव बरकरार रखें और इससे भारत में अशांति फैली रहे।

Share to...