पटना। बिहार के गया जिले की एक अदालत चर्चित आदित्य सचदेवा हत्याकांड में दोषी ठहराए गए 4 लोगों को आज सजा सुना दी गई है। रॉकी यादव समेत तीन को उम्रकैद और चौथे दोषी को 5 साल कैद की सजा सुनाई गई है। गुरुवार को ही अदालत ने इस मामले के मुख्य आरोपी सत्ताधारी जेडीयू से निलंबित पूर्व विधान परिषद सदस्य मनोरमा देवी के बेटे राकेश रंजन यादव उर्फ रॅाकी यादव सहित 4 आरोपियों को दोषी करार दिया था। पिछले साल 7 मई को रोड रेज में आदित्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गुरुवार को अदालत का फैसला आने से पहले आदित्य सचदेव की मां ने कहा था कि मां में बहुत ताकत होती है। मां तो खुद इंसाफ कर लेती है किसी की जरूरत नहीं पड़ती, लेकिन हमने इंसाफ कानून पर छोड़ा है। भगवान पर छोड़ा है। हम जानते हैं कि हमने 16 महीने कैसे निकाले हैं। हम लोग अपनी जिंदगी जीने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जी नहीं पा रहे हैं।
आदित्य सचदेवा हत्याकांड में रॉकी यादव समेत तीन को उम्रकैद

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण