April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सड़कों पर उमड़ी भीड़ की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मी, ऐसे दी गणेश बप्पा को विदाई

इस बार गणेश बप्पा 12 दिनों के लिए विराजे। आज गणेशोत्सव का समापन हो रहा है। ढोल-नगाड़ों की थाप पर और गणपति बप्पा मोरया, पुढ़च्यावर्षी लवकर या के नारों के साथ भक्त बप्पा को विदाई दे रहे हैं। मुंबई की सड़कों पर उमड़ी भीड़ की सुरक्षा के लिए 40 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। वहीं देश भर में पुलिस व्यवस्थाओं के साथ गणेश विसर्जन किया जा रहा है। भगवान गणेश अगले बरस फिर जल्दी आए इस कामना के साथ लोगों ने विदा किया। सडको पर भीड़ उमड गई जिससे कई शहरों में ट्राफिक रूट बदलना पडे़।

Share to...