April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मध्य प्रदेश में ब्लू व्हेल गेम खेलते हुए स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा

भोपाल। इंटरनेट गेम ब्लू व्हेल की वजह से देश में सुसाइड का एक और मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के दमोह में रविवार को 11वी क्लास के स्टूडेंट सात्विक ने ट्रेन के सामने आकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से हर जगह मोबाइल लेकर जाता था। दोस्तों के अनुसार ब्लू व्हेल गेम खेलने की वजह से काफी परेशान था। उसने दोस्तों से कहा था कि मेरे पास वक्त कम है।
गौरतलब है कि सुसाइड के लिए उकसाने वाले गेम की वजह से गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुड्डूचेरी समेत कई राज्यों में स्टूडेंट सुसाइड कर चुके हैं। पुणे और इंदौर जैसे शहरों से भी बच्चों के ब्लू व्हेल के झांसे में आने की खबरें आई हैं। रूस में बना ये गेम भारत समेत चीन, अमेरिका और कई देशों में लोगों की जान ले चुका है। गेम में 50 दिनों का टास्क दिया जाता है और आखिर में सुसाइड जैसा कदम उठाना होता है।
पेरेंट्स के अनुसार सात्विक 17 साल का था कुछ दिनों से मोबाइल में काफी बिजी रहता था और काफी परेशान था। शनिवार देर रात वह अचानक घर से गायब हो गया। इसके बाद पिता संजय पांडे ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।
सात्विक के दोस्तों ने कहा कि इन दिनों वह ब्लू व्हेल गेम खेल रहा था और दोस्तों से ज्यादातर गेम के बारे में ही बात करता था। सात्विक ने एक बार कहा था कि मेरे पास कम वक्त बचा है, अब मैं तुम सबसे बहुत दूर जाने वाला हूं।
पुलिस के अनुसार ट्रेन की चपेट में आने से सात्विक की मौत हुई है। रविवार सुबह उसकी बॉडी रेलवे फाटक के पास पड़ी होने की सूचना मिली। हालात को देखते हुए लग रहा है कि उसने सुसाइड किया है। हालांकि कोई नोट बरामद नहीं हुआ है।

Share to...