April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

दिल्ली में भी तांडव जारी, एक्सप्रेस ट्रेन के 2 डिब्बों में लगाई आग

यौन शोषण के केस में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद पंजाब और हरियाणा में फैली हिंसा की आग दिल्ली पहुंच गई है। राजधानी दिल्ली में 7 जगहों पर हिंसा की खबर है। इनमें मंगोलपुरी, लोनी, ख्याला, जीटीबी नगर बाइपास और आनंद विहार रेलवे स्टेशन प्रमुख है।
डेरा समर्थकों ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर खड़ी रीवा एक्सप्रेस की 2 बोगियों में आग लगा दी है। शुक्र है कि ट्रेन खाली खड़ी थी और आग लगाने को लेकर पुलिस ने डेरा समर्थकों पर शक जताया है, वहीं डेरा समर्थकों ने लोनी गोल चक्कर के पास खड़ी बस में आग लगा दी। दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।

Share to...