April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

गुजरात में स्वाइन फ्लू से हो चुकी है 230 मौते, केंद्र से लगाई मदद की गुहार

स्वाइन इन्फ्लूएंजा एक संक्रामक सांस की रोग है जो आमतौर पर सुअरों में होता है। अप्रैल 2009 में स्वाइन फ्लू इंसानों से इंसानों में फैलना शुरू हुआ। इसके लक्षण मौसमी बुखार जैसे ही होते हैं बुखार, थकान और भूख की कमी, खांसी और गले में खराश शामिल हैं।
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने राज्य में स्वाइन फ्लू की स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए आज 4 प्रमुख शहरों के सिविल अस्पतालों का निरीक्षण किया। एच1एन1 वायरस से संक्रमित होकर मरने वालों की संख्या 230 पहुंच चुकी है।
वडोदरा में अस्पताल का निरीक्षण करते हुए रूपाणी ने कहा कि इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए उचित कदम बताने के लिए उन्होंने केंद्र से मेडिकल विशेषज्ञों की एक टीम राज्य में भेजने का आग्रह किया है। गुजरात, यूपी, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और ओडिशा समेत कई राज्यों में कई मौते हो चुकी है और अब तक कई मामलें सामने आएं हैं। राष्ट्रीय स्तर पर इस साल 13 अगस्त तक स्वाइन फ़्लू के कुल 18855 मामले सामने आ चुके हैं।

Share to...