उन्नाव में गिरफ्तारी के करीब 3 घंटे बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को एक लाख का मुचलके पर रिहा कर दिया गया। हसनगंज एसडीएम ने लखनऊ लौटने की शर्त पर रिहाई का आदेश दिया। रिहाई के बाद अखिलेश ने कहा कि जिला पंचायत सीट हथियाने के लिए यूपी सरकार की यह सोची समझी साजिश थी। उल्लेखनीय है कि अखिलेश उन्नाव, कानपुर और कन्नौज पुलिस को चमका देकर औरैया जाने के प्रयास में थे।
कानपुर-लखनऊ हाईवे पर नवाबगंज टोल प्लाजा और जाजमऊ में पुलिस के तगड़े बंदोबस्त के बीच पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का काफिला एक्सप्रेस-वे की ओर हो लिया। इसकी जानकारी पर पुलिस फोर्स ने हसनगंज टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी कर दी। हालांकि काफिला पहुंचते ही उसमें शामिल सपा कार्यकर्ता पुलिस के बंदोबस्त तोड़ आगे बढ़ गए। चेतावनी के बाद सपाइयों पर असर नहीं हुआ तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर सपाइयों को खदेड़ा और अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। अखिलेश और सपा नेताओं को गिरफ्तार कर पुलिस कुंवर वीरेंद्र सिंह कृषि विज्ञान केंद्र धौरा और हसनगंज गेस्ट हाउस में बने अस्थाई जेल में ले गई।
गिरफ्तार हुए अखिलेश यादव, एक लाख के मुचलके पर छोड़ा

More Stories
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश