मुंबई। छोटे परदे पर सुपरस्टार का दर्जा हासिल कर चुकी दिव्यांका त्रिपाठी दहिया इन दिनों देश में बच्चियों के साथ हो रहे रेप को लेकर बुरी तरह आहात हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर रेपिस्ट नाम के इस कचरे से निजात दिलाने की अपील करते हुए लिखा है कि उन्हें अब बेटी पैदा करने से डर लग रहा है।
दिव्यांका ने एक के बाद एक कई ट्वीट्स किये हैं। हाल ही में चंडीगढ़ में 12 साल की बच्ची के साथ हुए बलात्कार सहित देश में लगातार मासूम बच्चियों के साथ हो रहे यौन शोषण को लेकर दिव्यांका बेहद दुःखी हैं। दिव्यांका ने अपने ट्वीट में एक सवाल किया है – अब बेटी बचाओ क्या, बेटी को बचाओ होना चाहिए। उन्हें बेटे की चाहत नहीं है लेकिन अब बेटी पैदा करने से भी डर लग रहा है। दिव्यांका ने पीएम से अपील की है कि इन महिलाभक्षियों के लिए ऐसी सज़ा का प्रावधान किया जाय कि ऐसा करने की नीयत वालों की रूह भी कांप उठे।
रिल लाइफ में 2 बेटियों की मां, बेटी को जन्म देने से डरती है दिव्यांका

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध