April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सरकार ने ब्लूव्हेल चैलेंज के, सभी वेबसाइट्स को दिए लिंक हटाने के आदेश

पिछले दो महीनों से चर्चा में आया ब्लू व्हेल गेम पूरी दुनिया में बच्चों को अपना टारगेट बना, उनकी जान ले रहा है। इस गेम का असर कुछ समय पहले भारत में भी देखने को मिला। टीनएजर्स इस गेम का बहुत आसानी से शिकार बन रहे हैं। यही कारण है की सरकार ने इस गेम को सभी मुख्य वेबसाइट्स से इस गेम के लिंक हटाने के निर्देश दिए हैं। पिछले कुछ दिनों में ऐसी कई घटनाएं हुई है, जिसके चलते सरकार ने यह कदम उठाने का फैसला लिया।
भारत में इस गेम से संबंधित खबर आते ही, केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक बैठक कर सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को तुरंत प्रभाव से इस पर कदम उठाने को कहा। इसके बाद विभाग ने 11 अगस्त को सभी प्रमुख वेबसाइटों को पत्र लिखकर इस खेल के लिंक तुरंत प्रभाव से हटा लेने का निर्देश दिया। मंत्रालय ने गूगल, फेसबुक, वाट्सएप, इंस्टाग्राम, माइक्रोसॉफ्ट और याहू को लिखे इस पत्र में कहा है कि ब्लूव्हेल या इससे मिलते जुलते या इस तरह के अन्य खेलों के लिंक अपने प्लेटफार्म से तुरंत हटा लें।

Share to...