इस्लामाबाद। पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने पनामा केस में फैसला सुनाते हए नवाज शरीफ को दोषी ठहराया है। 5 जजों की बेंच ने फैसला सुनाते हुए कहा कि नवाज शरीफ के खिलाफ इस मामले में मुकदमा चलाया जाना चाहिए और उनको प्रधानमंत्री पद के अयोग्य ठहरा दिया है। इस फैसले के बाद अब नवाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नहीं रह सकते थे। लिहाजा नवाज शरीफ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और केंद्रीय मंत्रिमंडल को बर्खास्त कर दिया गया है।
इस मामले में नवाज शरीफ समेत उनके परिजनों पर काला धन छुपाने, भ्रष्टाचार और मनी लांड्रिंग के आरोप थे। इन मामलों में उनको और परिजनों को दोषी पाया गया है। इससे पहले 21 जुलाई को पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने पनामा पेपर्स मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया। जस्टिस एजाज अफजल की अध्यक्षता में पांच न्यायाधीशों की पीठ ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया थां।
पाकिस्तान के मीडिया से खबर आ रही है कि शहबाज शरीफ देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे। हालांकि पहले से ही यह कयास लगाए जा रहे हैं कि नवाज के भाई शाहबाज उनकी जगह ले सकते हैं। वह फिलहाल पंजाब सूबे के मुख्यमंत्री हैं। लेकिन इमरान खान ने उनके खिलाफ भी सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की हुई है।
पमाना पाक पीएम पर अब पाबंदी, दिया इस्तीफा, केंद्रीय मंत्रिमंडल बर्खास्त

More Stories
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर
पश्चिम बंगाल में पहले चरण व तमिलनाडु की सभी सीटों पर मतदान जारी, मतदाताओं में उत्साह, लगी कतारे