जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान लगातार सीमा पार व्यापार के जरिए टेरर फंडिंग कर रहा है, जिसको रोकने के लिए कवायद शुरू हो गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ने गृह मंत्रालय से उरी और पुंछ से होने वाले क्रॉस बॉर्डर ट्रेड को बंद करने की सिफारिश की है। साल 2008 में पाकिस्तान से क्रॉस बॉर्डर ट्रेड शुरू हुआ था।
एनआईए ने अपनी 80 पेज की सिफारिश में कहा कि गृह मंत्रालय की ओर से क्रॉस बॉर्डर ट्रेड के लिए बनाई गई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का पालन नहीं किया गया। एनआईए ने गृह मंत्रालय को लिखा कि पिछले दिनों क्रॉस बॉर्डर ट्रेड के जरिए ही ज्यादातर टेरर फंडिंग हुई। लिहाजा इसको आगे चलाना ठीक नहीं है। ये भारत के हित में नहीं है। मालूम हो कि एनआईए ऑपरेशन हुर्रियत की जांच के साथ-साथ क्रॉस बॉर्डर ट्रेड से होने वाली टेरर फंडिंग की जांच कर रही है।
इससे पहले मेल टुडे ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया था कि पाकिस्तान क्रॉस बॉर्डर ट्रेड के जरिए टेरर फंडिंग कर रहा है। इसमें बॉर्डर पर व्यापार करने वाले कारोबारी, हवाला कारोबारी से लेकर कई लोगों का नेटवर्क शामिल है। इसमें अमृतसर, श्रीनगर और पुरानी दिल्ली से व्यापारी भी शामिल हैं, जिनसे एनआईए पूछताछ भी कर चुकी है। ये लोग बॉर्डर ट्रेड के जरिए पत्थरबाजों और आतंकियों को मदद पहुंचाते हैं।
टेरर फंडिंग रोकने के लिए सिफारिश, बंद हो क्रॉस बॉर्डर ट्रेड

More Stories
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर
पश्चिम बंगाल में पहले चरण व तमिलनाडु की सभी सीटों पर मतदान जारी, मतदाताओं में उत्साह, लगी कतारे
इंदौर ने फिर रचा इतिहास – पीएम स्वनिधि योजना 2.0 में इंदौर देश में प्रथम स्थान पर