यूपी विधानसभा में मिले पाउडर को लेकर एक चौकाने वाला खुलासा हुआ है। आगरा फोरेंसिक लेबोरेटरी ने पुष्टि करते हुए कहा कि विधानसभा में पाया गया पाउडर विस्फोटक नहीं था। गौरतलब है कि 12 जुलाई को यूपी विधानसभा में सफेद पाउडर मिला था। जिसे आधिकारक तौर पर पीईटीएन विस्फोटक बताया गया था। वहीं 15 जुलाई को मिले पाउडर को मैगनीशियम सल्फेट बताया गया है।
वहीं यूपी सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पीईटीएन को जांच के लिए आगरा भेजा ही नहीं गया था। वहां जांच के लिए जरूरी उपकरण नहीं हैं। पीईटीएन की जांच 14 तारीख को लखनऊ लैब में की गई थी जिसमें 3 टेस्ट किये गए थे। और मामले की पुष्टि की गई थी।
यूपी विधानसभा में मिला पाउडर विस्फोटक नहीं, सरकार ने की रिपोर्ट खारिज

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण