April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

जिस घोटाले की बात, उस वक्त तेजस्वी सिर्फ 13 साल के थे: लालू

पटना। बिहार की राजधानी पटना में आज आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पार्टी विधायकों की बैठक की। इस बैठक में विधायकों ने फैसला लिया कि लालू प्रसाद यादव के बेटे और राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपने पद पर बरकरार रहेंगे और इस्तीफा नहीं देंगे। गौरतलब है कि तेजस्वी यादव का नाम सीबीआई की एफआईआर में लिखा गया है। इसी के साथ विपक्ष ने उनके इस्तीफे की मांग की थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी यह मांग की गई है कि वह लालू प्रसाद यादव के बेटों को अपने मंत्री परिषद से बाहर करें।
लालू यादव ने बैठक के दौरान कहा कि जिस घोटाले की बात की जा रही है तब राबड़ी देवी मुख्यमंत्री नहीं थीं और तेजस्वी यादव भी मात्र 13 साल के थे। इस बैठक में कोई विधायक नहीं बल्कि पार्टी के बिहार अध्यक्ष रामचन्द्र पूर्वे, ललित यादव, पूर्व सांसद जगदानंद सिंह, तेजस्वी यादव और लालू यादव ने भाषण दिया। बैठक के बाद लालू यादव ने सभी विधायकों से एक मिनट मिलने की इच्छा ज़ाहिर की और तब विधायकों से कहा कि रैली में भारी भीड़ लानी है और किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देना है।

Share to...