April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पीएम मोदी से नहीं मिलेंगे चिनफिंग

सिक्किम में भारत-चीन सीमा पर लम्बे समय से जारी विवाद के दौरान चीन ने नया पैंतरा दिखाते हुए कहा है कि जी-20 सम्मेलन के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच द्विपक्षीय औपचारिक मुलाकात के लिए माहौल उपयुक्त नहीं है, जबकि ऐसी कोई मुलाकात पहले से तय थी ही नहीं।
इस बयान से चीन यह जताना चाह रहा है कि भारत इस समय चीनी राष्ट्रपति से द्विपक्षीय मुलाकात का इच्छुक है और चीन की मंशा मुलाकात करने की नहीं है, जबकि जी-20 सम्मेलन के दौरान मुख्य सम्मेलन से इतर ब्रिक्स देशों के प्रमुखों के बीच बैठक की बात तो कही गई थी, लेकिन भारत-चीन के नेताओं के बीच अलग से किसी औपचारिक या अनौपचारिक मुलाकात का कोई प्रस्ताव कभी नहीं दिया गया था, या कभी ऐसी कोई मुलाकात तय नहीं की गई थी।

Share to...