इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने गुरुवार को कुछ देशों द्वारा भारत को आधुनिक हथियारों की कथित बिक्री पर चिंता जताई और कहा कि यह क्षेत्र में रणनीतिक संतुलन को कमतर करेगा। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी आवाज उठाना जारी रखेगा जिसे दक्षिण एशियाई क्षेत्र के प्रति अपने कदमों और नीतियों का निष्पक्ष तरीके से आकलन करना चाहिए। उन्होंने ये टिप्पणियां इन खबरों के बीच की कि अमेरिका ने भारत को गाडर्यिन ड्रोन की ब्रिकी की मंजूरी दी है।
जकारिया ने कहा कि पाकिस्तान अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर संजीदा है जिसका हर कीमत पर संरक्षण होगा। उन्होंने पाकिस्तान में हक्कानी नेटवर्क की उपस्थिति के आरोपों को भी खारिज किया और कहा कि यह केवल शब्दाडम्बर और उसके देश को जिम्मेदार ठहराने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में हक्कानी नेटवर्क के कई कमांडरों की मौत साफ संकेत देती है कि समूह का अफगानिस्तान में आधार है, और यह पाकिस्तान से संचालित नहीं हो रहा है।
भारत को हथियारों की बिक्री पर पाकिस्तान ने कहा बिगड़ेंगे रणनीतिक हालात

More Stories
इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, 12 मकान हटाए गए
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश (जम्प) द्वारा राज्य स्तरीय पत्रकार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल