रविशंकर प्रसाद ने हरियाणा के बल्लभगढ़ में भीड़ द्वारा मुस्लिम युवकों के साथ मारपीट और जुनैद नाम के किशोर की हत्या की कड़ी शब्दों में निंदा की। हरियाणा की घटना बेहद शर्मनाक है और मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं।
केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि 16 साल के लड़के की हत्या और उसके भाइयों पर गौमांस ले जाने का आरोप लगाते हुए भीड़ का हमला बहुत दुखद और शर्मनाक है। सरकार इस तरह के हमले सहन नहीं करेगी।
कानून मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार कार्यवाही कर रही है। उन्होंने कहा कि भीड़ द्वारा किसी की हत्या के खिलाफ क्या मांग हो रही है देखना होगा, लेकिन देश में इस तरह के अपराध के लिए कानून बेहद सख्त है। मामले में फांसी तक का प्रावधान है। जरूरत सिर्फ मौजूदा कानून को सख्ती से पालन करवाने की है। कानून मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने खुद कहा है कि गौरक्षा के नाम पर किसी भी कीमत पर हिंसा नहीं होनी चाहिए।
जुनैद हत्या, ऐसी घटना बर्दाश्त नहीं करेगी सरकार : रविशंकर प्रसाद

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर