April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज़ चैंपियन बने श्रीकांत, पहली भारतीय ने खिताब जीता

गुंटूर के 24 साल के किदाम्बि श्रीकांत ने जापान के काजुमासा सकाई को 21-11, 21-19 से फ़ाइनल में हराकर इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज़ का ख़िताब अपने नाम कर लिया। इसी टूर्नामेंट के सेमीफ़ाइनल में श्रीकांत ने दक्षिण कोरिया के वर्ल्ड नंबर एक सोन वैन को शिकस्त देकर सबको अपना कायल कर दिया था। फ़ाइनल मैच जीतने में श्रीकांत ने सिर्फ़ 37 मिनट का वक्त लिया।
ओवल पर भारत और पाकिस्तान के फ़ाइनल क्रिकेट मैच शुरू होने के थोड़ी ही देर बाद इंडोनेशिया के जकार्ता कनवेंशन सेंटर पर एक और रोमांचक फ़ाइनल शुरू हो गया। 2014 में चाइना ओपन के फ़ाइनल में चीन के लिन डैन जैसे दिग्गज को हराने वाले श्रीकांत आंध्रप्रदेश में गुंटूर के किदाम्बि श्रीकांत की टक्कर जापान के वर्ल्ड नंबर 47 वरीयता प्राप्त काजुमासा सकाई से थी जिन्होंने भारत के एचएस प्रणॉय को सेमीफ़ाइनल में शिकस्त दी थी।
हैदराबाद के रहने वाले श्रीकांत और जापान के काज़ुमासा सकाई के बीच ये पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच था इसलिए शुरुआत से ही दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे को अच्छी तरह आंकने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन धीरे-धीरे 22वीं वर्ल्ड रैंकिंग वाले श्रीकांत ने सकाई के ख़िलाफ़ पहले गेम में 13-8 और फिर 19-9 की बढ़त कायम कर ली। श्रीकांत ने पहला गेम सिर्फ़ 13 मिनट में 21-11 से अपने पक्ष में कर लिया।

Share to...