April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

ममता के खिलाफ हिंसक हुआ प्रदर्शन, कल होगी अनिश्चितकालीन हड़ताल

देश के कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। कहीं किसान प्रदर्शन कर रहे हैं, तो कहीं भाषा की राजनीति ने हिंसक रूप ले लिया है। ताजा मामला बंगाल का है जहां ममता बनर्जी के पूरे बंगाल में स्कूलों में बंगाली पढ़ाए जाने को अनिवार्य किए जाने के फैसले के खिलाफ हो रहा प्रदर्शन हिंसक हो गया है।
हालत ये है कि पश्चिम बंगाल सरकार स्थिति पर नियंत्रण के लिए आर्मी बुलाने के बारे में गंभीर रूप से विचार कर रही है। दूसरी ओर गोरखा जनमुक्ति मोर्चा ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है।
पूरे बंगाल के स्कूलों में बंगाली पढ़ाए जाने को अनिवार्य किए जाने और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दौरे के खिलाफ गोरखा जनमुक्ति मोर्चा पूरे पहाड़ी इलाके में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े ताकि प्रदर्शनकारियों को अलग-थलग किया जा सके। विरोध प्रदर्शन के चलते कई सारे पर्यटक पहाड़ी इलाकों में फंसे हुए हैं।

Share to...