April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

म्यांमार सेना के विमान का मलबा मिला, लगभग 100 की मौत

म्यांमार सेना के लापता विमान का मलबा मिल गया है। लापता विमान का मलबा अंडमान सागर में मिला है। विमान में 100 से ज्यादा सैनिक और उनके परिवार के सदस्य सवार थे। इस हादसे में सभी लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। सैन्य विमान के संपर्क टूटने के बाद नेवी शिप और विमान इसका पता लगा रहे थे। कहा जा रहा है कि प्लेन में सवार लोगों में 12 से ज्यादा बच्चे भी शामिल थे। म्येइक शहर के पर्यटन अधिकारी नैंग लिन जॉ ने कहा कि हमें विमान के टुकड़े दवेई शहर से 218 किलोमीटर दूर समुद्र में मिले हैं।
ये विमान दक्षिणी शहर मायईक और यांगोन के बीच लापता हुआ था। म्यांमार के कमांडर इन चीफ के कार्यालय की तरफ से कहा गया था कि एयरक्राफ्ट जब दवेई कस्बे से 20 मील पश्चिम में पहुंचा तो करीब 1.35 बजे उससे संपर्क टूट गया।

Share to...