देश के ये नेता भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई और ईडी के राडार पर हैं। ये नेता कांग्रेस पार्टी से हैं और इनके खिलाफ सीबीआई और ईडी की जांच बीते 2-3 साल से चल रही है। भ्रष्टाचार के अहम मामलों में इन नेताओं के खिलाफ जांच में अभी तक क्या किया।
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला चल रहा है। इसकी जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई ने वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी के खिलाफ उस वक्त यह मामला दर्ज किया था जब वीरभद्र केन्द्र यूपीए सरकार में केन्द्रीय मंत्री थे।
सीबीआई छापा, सीबीआई ने वीरभद्र सिंह के कई ठिकानों पर पिछले साल छापेमारी की थी, वहीं सीबीआई ने मार्च 2017 में अपनी चार्जशीट दाखिल कर दी है।
हरियाणा में कांग्रेस पार्टी से पूर्व मुख्यमंत्री भुपिंदर सिंह हुड्डा के खिलाफ भ्रष्टाचार को 2 गंभीर मामले हैं जिसकी सीबीआई जांच की जा रही है। पहला मामला मानेसर में लैंड ग्रैबिंग का है और दूसरा मामला गांधी परिवार के नेशनल हेराल्ड अखबार को 400 एकड़ जमीन आवंटित करने का है।
महाराष्ट्र में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री रहे अशोक चव्हाण के खिलाफ आदर्श कोऑपरेटिव घोटाला मामले में सीबीआई जांच चल रही है। सीबीआई ने अशोक चव्हाण को दिसंबर 2013 में इस मामले में आरोपी ठहराया था, लेकिन मामले में जांच की शुरुआत फरवरी 2016 में गवर्नर से मंजूरी मिलने के बाद ही शुरू हो पाई।
सीबीआई और ईडी का तीन कांग्रेसी सीएम शिकंजा

More Stories
मंदसौर जिला अस्पताल में 29 करोड़ के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं भूमि-पूजन
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साबित किया बहुमत, विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पारित
मौसम विभाग ने मप्र, यूपी सहित 10 राज्यों में दो दिन लू का येलो अलर्ट जारी