April 25, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

जीएसटी, यह होगा सस्ता और यह महंगा तय हो गई कीमतें

नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवाकर बिल यानी जीएसटी की दरें तय कर दी गई हैं। इस बिल के तहत दाल, अनाज और रोजमर्रा के इस्तेमाल में काम आने वाली चीजें सस्ती हो जाएंगी। इसके साथ ही दूध पर यह टैक्स नहीं लगाया जाएगा, लेकिन मोदी सरकार के इस बिल में मिठाई के शौकीन लोगों के लिए बड़ी छूट दी गई है। मिठाई पर सिर्फ 5 फीसदी ही टैक्स लगाया जाएगा। इतने कम टैक्स से जाहिर है मिठाइयां बेहद सस्ती हो जाएंगी। इसके अलावा चीनी पर 5 फीसदी से कम टैक्स लगाया जाएगा। अभी तक मिठाइयों के दाम चीनी के कीमतों पर भी निर्भर रहते थे।
हालांकि देखने के बाद यह होगी कि गांव और कस्बों में जो दुकानदार टैक्स नहीं देते नहीं देते थे उन पर 1 जुलाई से लागू होने वाले जीएसटी बिल का क्या असर पड़ता है क्योंकि जीएसटी में कर चोरी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही का प्रावधान किया गया है। आपको बता दें कि जीएसटी परिषद ने जीएसटी के 7 नियमों को मंजूरी दी है। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता वाली परिषद ने बैठक के पहले सत्र में वस्तु एवं सेवा कर व्यवस्था के तहत नियमों को भी मंजूरी दी गई है।
जीएसटी एक जुलाई से लागू किए जाने की योजना है। परिषद में सभी राज्यों के वित्त मंत्री या उनके प्रतिनिधि शामिल हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 80 से 90 प्रतिशत वस्तुओं, सेवाओं के बारे में यह तय हो गया है कि उन्हें 5, 12, 18 और 28 प्रतिशत के कर ढांचे में कहां रखा जाएगा। फिटमेंट इस तरीके से किया गया है कि लोगों पर नई कर व्यवस्था के कारण कर का बोझ नहीं बढ़े।

Share to...