नई दिल्ली। फिक्की ऑडिटोरियम भवन परिसर में म्युजियम आफ नेचुरल हिस्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि काबू पाने की कोशिश करते हुए 2 फायरमैन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। अधिकारियों के अनुसार उनकी हालत नाजुक है।
आग आधी रात के बाद करीब पौने 2 बजे लगी। सूचना मिलते ही दमकल के 35 वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए। आग इमारत के टॉप फ्लोर पर लगी थी। इन मंजिल पर रिनोवेशन का काम चल रहा है। आग धीरे-घीरे अन्य मंजिलों में फैल गई।
दमकल अधिकारियों का कहना है कि जिस वक्त आग लगी तब म्युजियम में बहुत कम लोग थे जिन्हें दमकल कर्मियों ने बाहर निकाल लिया।
म्युजियम आफ नेचुरल हिस्ट्री में लगी भीषण आग, दो घायल

More Stories
Loktantra Bachao Padyatra In Ujjain News 2026: उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अगुवाई में निकली ‘लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा’, उमड़ी भारी भीड़
Gwalior News 2026: नई शिक्षा नीति, डिजिटल सिस्टम और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से मिली यह ऐतिहासिक सफलता
Leopard Rescue Updates: रिहायशी इलाके में आराम फरमाती दिखी वयस्क मादा तेंदुआ, देर रात तक चला अभियान