November 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

म्युजियम आफ नेचुरल हिस्ट्री में लगी भीषण आग, दो घायल

नई दिल्ली। फिक्की ऑडिटोरियम भवन परिसर में म्युजियम आफ नेचुरल हिस्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि काबू पाने की कोशिश करते हुए 2 फायरमैन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। अधिकारियों के अनुसार उनकी हालत नाजुक है।
आग आधी रात के बाद करीब पौने 2 बजे लगी। सूचना मिलते ही दमकल के 35 वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए। आग इमारत के टॉप फ्लोर पर लगी थी। इन मंजिल पर रिनोवेशन का काम चल रहा है। आग धीरे-घीरे अन्य मंजिलों में फैल गई।
दमकल अधिकारियों का कहना है कि जिस वक्त आग लगी तब म्युजियम में बहुत कम लोग थे जिन्हें दमकल कर्मियों ने बाहर निकाल लिया।

Share to...