नाबालिग से रेप के आरोपी नवादा विधायक राजबल्लभ यादव के घर की कुर्की जब्ती पर कोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है। आरजेडी से निलंबित चल रहे विधायक को कोर्ट ने सरेंडर करने के लिए 30 दिन का अल्टीमेटम दिया है। इसके साथ ही बिहार शरीफ कोर्ट ने पुलिस को विज्ञापन चिपकाने का भी आदेश दिया है।
गौरतलब है कि नवादा विधायक राजबल्लभ यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। बीते 11 दिनों से विधायक के साथ इस मामले की मास्टरमाइंड सुलेखा की भी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस को शक है कि गिरफ्तारी के डर से राजबल्लभ और सुलेखा दोनों कहीं भूमिगत हो गए हैं।

More Stories
Datia News Update: बच्चों की जिम्मेदारी और निकाह का झूठा वादा, किराए के मकान में रखकर युवती से धोखाधड़ी
Madhya Pradesh Milk Production: गौपालक सम्मेलन में बोले अमित शाह, बिचौलियों से मुक्ति दिलाकर किसानों को मिलेंगे ₹55 प्रति लीटर दाम
Digvijaya Singh Yatra: राम मंदिर ट्रस्ट पर घोटाले का आरोप लगा दिग्विजय सिंह की बड़ी घोषणा, जारी किया गूगल फॉर्म