November 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

रेप के आरोपी आरजेडी के विधायक को सरेंडर के लिए दिए 30 दिन

नाबालिग से रेप के आरोपी नवादा विधायक राजबल्लभ यादव के घर की कुर्की जब्ती पर कोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है। आरजेडी से निलंबित चल रहे विधायक को कोर्ट ने सरेंडर करने के लिए 30 दिन का अल्टीमेटम दिया है। इसके साथ ही बिहार शरीफ कोर्ट ने पुलिस को विज्ञापन चिपकाने का भी आदेश दिया है।
गौरतलब है कि नवादा विधायक राजबल्लभ यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। बीते 11 दिनों से विधायक के साथ इस मामले की मास्टरमाइंड सुलेखा की भी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस को शक है कि गिरफ्तारी के डर से राजबल्लभ और सुलेखा दोनों कहीं भूमिगत हो गए हैं।

आरजेडी विधायक फरार, नाबालिग से रेप का है आरोप

Share to...