विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक सिंहल गंभीर रूप से बीमार हैं और उन्हें एयर एम्बुलेंस के जरिए इलाहाबाद से गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अशोक सिंहल को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। सिंघल नवरात्र की अष्टमी पर होने वाली अपने परिवार की पारम्परिक पूजा के लिए 3 दिन पहले ही दिल्ली से इलाहाबाद गए थे। मंगलवार को नवरात्रि पूजा के दौरान ही उनकी तबियत बिगड़ी गई और इलाहाबाद के डॉक्टर्स की सलाह पर शाम को एयर एम्बुलेंस से गुड़गांव के मेदांता अस्पताल भेजा गया।
बताया जा रहा है कि अब उनकी तबियत में सुधार हो रहा है और सांस लेने की तकलीफ में कमी आई है।
वीएचपी नेता अशोक सिंहल गंभीर रूप से बीमार, अस्पताल में भर्ती

More Stories
Madhya Pradesh Milk Production: गौपालक सम्मेलन में बोले अमित शाह, बिचौलियों से मुक्ति दिलाकर किसानों को मिलेंगे ₹55 प्रति लीटर दाम
Digvijaya Singh Yatra: राम मंदिर ट्रस्ट पर घोटाले का आरोप लगा दिग्विजय सिंह की बड़ी घोषणा, जारी किया गूगल फॉर्म
MP Urban Body and Panchayat By Election: राज्य निर्वाचन आयोग ने घोषित किया उपनिर्वाचन का कार्यक्रम, 29 सितंबर को होगा मतदान