November 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

वीएचपी नेता अशोक सिंहल गंभीर रूप से बीमार, अस्पताल में भर्ती

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक सिंहल गंभीर रूप से बीमार हैं और उन्हें एयर एम्बुलेंस के जरिए इलाहाबाद से गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अशोक सिंहल को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। सिंघल नवरात्र की अष्टमी पर होने वाली अपने परिवार की पारम्परिक पूजा के लिए 3 दिन पहले ही दिल्ली से इलाहाबाद गए थे। मंगलवार को नवरात्रि पूजा के दौरान ही उनकी तबियत बिगड़ी गई और इलाहाबाद के डॉक्टर्स की सलाह पर शाम को एयर एम्बुलेंस से गुड़गांव के मेदांता अस्पताल भेजा गया।
बताया जा रहा है कि अब उनकी तबियत में सुधार हो रहा है और सांस लेने की तकलीफ में कमी आई है।

Share to...