April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

विदेश में पीएम मोदी ने दी भारतीय सैनिकों को दी श्रद्धाजंलि

पेरिस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को फ्रांस के नेउवे चैपल स्थित युद्ध स्मारक पहुंचकर प्रथम विश्व युद्ध के दौरान शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धाजंलि अर्पित की। इसके साथ ही वह यहां सैनिकों को श्रद्धाजंलि देने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं।
जुलाई, 1914 से नवंबर, 1918 तक चले विश्व युद्ध में मित्र राष्ट्रों के पश्चिमी मोर्चे की ओर से लगभग दस हजार भारतीय सैनिकों ने जान गंवाई थी। पीएम मोदी के युद्ध स्मारक पहुंचने पर भारत का राष्ट्रगान बजाया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री समेत दूसरे लोगों ने कुछ देर मौन रहकर सैनिकों को श्रद्धाजंलि दी।
अधिकारियों ने उन्हें यहां से जुड़ी जानकारियों से अवगत कराया। प्रधानमंत्री ने यहां विजिटर्स बुक पर लिखा है कि लड़ते हुए शहीद होने पर या तो आप स्वर्ग प्राप्त करते हैं या विजय हासिल कर पृथ्वी का आनंद लेते हैं। इसके साथ ही वन्देमातरम के नारे भी लेगे। मोदी ने कहा कि हमारे सैनिक इस महान युद्ध में विदेशी जमीन पर लड़े और अपने समर्पण, वफादारी साहस और बलिदान के लिए दुनियाभर में सराहना प्राप्त की। मैं उनका नमन करता हूं।

Share to...