मुंबई। एंजेलिना जॉली और ब्रैड पिट सातवे बच्चे के पिता बनने जा रहे हैं। एंजेलिना चौथे बच्चे को गोद लेने की तैयारी कर रही हैं। एंजेलिना के कुल 6 बच्चे हैं। इनमें से 3 बच्चों को उन्होंने जन्म दिया है, जबकि 3 अन्य गोद लिए हैं। अगस्त 2014 में 9 साल पुराने लिव इन पार्टनर ब्रैड पिट से शादी रचाने वाली एंजेलिना के कुल 6 बच्चे हैं। एक अंग्रेजी न्यूजपेपर की खबर के अनुसार एंजेलिना सीरिया की किसी बच्ची को गोद लेना चाहती हैं। उन्होंने पति ब्रैड पिट के साथ मिलकर इसकी कानूनी प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
एंजेलिना एक बार फिर अपना परिवार बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं। कैंसर की आशंका के चलते वह काफी चर्चा में रही, अब एक बच्चा गोद लेने की जरूर सोच रही हैं।
बता दें कि संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत होने के नाते एंजेलिना साल 2012 से लेकर अब तक 6 बार गृहयुद्ध की आग में झुलस रहे सीरिया का दौरा कर चुकी हैं। इस दौरान वह एक शरणार्थी कैंप भी पहुंची थीं, जहां बच्चों की दुर्दशा देख उनका दिल दहल उठा।
अब चौथा बच्चा गोद लेंगे एंजलिना और ब्रैड पिट

More Stories
यात्री सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जारी किए अहम निर्देश, 60 दिन में हाइवे किनारे के अवैध ढाबे हटाएं’
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान