जबलपुर: अवमानना याचिका में नोटिस जारी होने के बावजूद चीफ कंजर्वेटर फॉरेस्ट (CCF) की तरफ से हाईकोर्ट में कोई जवाब पेश नहीं किया गया। इसके साथ ही उनकी तरफ से पैरवी के लिए कोई भी उपस्थित नहीं हुआ, जिसे गंभीरता से लेते हुए हाईकोर्ट जस्टिस दीपक खोत ने शनिवार को CCF के खिलाफ 2 हजार रुपए का जमानती वारंट जारी किया है। याचिका पर अगली सुनवाई 6 जनवरी 2027 को निर्धारित की गई है।
📄 7 साल बाद भी ग्रेच्युटी राशि नहीं मिलने का मामला
जबलपुर निवासी सौरभ रैकवार की नानी वन विभाग में कार्यरत थीं। सेवाकाल के दौरान 28 जून 2017 को मृत्यु हो गई थी। मां की मृत्यु हो जाने के कारण वह नानी पर आश्रित था। सर्विस रिकॉर्ड में सौरभ रैकवार का नाम नॉमिनी के तौर पर दर्ज था। नानी की मौत के 7 साल गुजर जाने के बाद भी ग्रेच्युटी की राशि का भुगतान नहीं किए जाने तथा पारिवारिक पेंशन, GPF सहित अन्य सेवा संबंधी लाभ प्रदान करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई और इसे लेकर हाईकोर्ट ने आदेश जारी किया था।
⏳ हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद नहीं हुआ भुगतान
हाईकोर्ट ने 31 मार्च 2026 को सौरभ रैकवार की याचिका का निराकरण करते हुए वन विभाग को पारिवारिक पेंशन, GPF सहित अन्य सेवा संबंधी लाभ प्रदान करने के आदेश जारी किए थे। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि याचिकाकर्ता 15 दिनों में आवेदन पेश करें और संबंधित प्राधिकारी 45 दिनों में अभ्यावेदन का निराकरण करते हुए सभी लाभ प्रदान करें। इसके बावजूद आज दिनांक तक उन्हें वन विभाग की ओर से कोई भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद पीड़ित सौरभ रैकवार की ओर से अवमानना याचिका दायर की गई।
📝 पीड़ित ने दायर की अवमानना याचिका
सौरभ रैकवार की ओर से दायर अवमानना याचिका में कहा गया है कि हाईकोर्ट के आदेश पर उसने निर्धारित समय-सीमा में CCF के समक्ष अभ्यावेदन प्रस्तुत किया था। जिसका अप्रैल 2026 से लेकर आज दिनांक तक निराकरण नहीं किया गया। इस कारण यह याचिका दायर की गई थी।
🚨 CCF के खिलाफ 2 हजार रुपए का जमानती वारंट जारी
अवमानना याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट जस्टिस दीपक खोत ने नोटिस जारी करते हुए इस मामले में जवाब मांगा था। शनिवार को हुई सुनवाई में एकलपीठ ने पाया कि नोटिस तलब होने के बावजूद भी CCF की तरफ से कोई जवाब पेश नहीं किया गया और उनकी तरफ से पैरवी के लिए भी कोई उपस्थित नहीं हुआ। इस बात को एकलपीठ ने गंभीरता से लेते हुए CCF के खिलाफ 2 हजार रुपए का जमानती वारंट जारी किया है। याचिका पर अगली सुनवाई 6 जनवरी 2027 को निर्धारित की गई है। याचिकाकर्ता की तरफ से एडवोकेट अनुराग कुमार सिंह ने पैरवी की।

More Stories
RS Bhadauriya Updates: जनवरी से अब तक एमपी में 52 बाघों की मौत, रिटायर्ड अधिकारी आरएस भदौरिया ने जताई चिंता
Wildlife Conservation Updates: क्रिकेट की उपलब्धियों और अनुशासन पर हुई चर्चा, प्रशिक्षु वनरक्षकों का बढ़ाया हौसला
School Building Proposal Updates: 41 बच्चों में नियमित उपस्थिति और संतोषजनक पढ़ाई, नए भवन का प्रस्ताव राज्य शिक्षा केंद्र को भेजा