November 30, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Fire Khem Singh Pendro Dhanpuri Updates: कॉलेज तिराहे के पास कार बनी आग का गोला, तीनों सवार सुरक्षित और जांच शुरू

भोपाल: राजधानी भोपाल के पास स्थित एक गोदाम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गोदाम में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक और पुट्ठा रखे होने के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। फिलहाल तीन दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। फायर फाइटर पंकज यादव सहित दमकलकर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं। आग की तीव्रता को देखते हुए पानी के साथ फोम का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

🏘️ आबादी से दूर है गोदाम, जनहानि की सूचना नहीं

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोदाम गांव की आबादी से दूर है। राहत की बात यह है कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। हालांकि, गोदाम में रखे सामान के आग की चपेट में आने से भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। आग की लपटें और आसमान में उठता धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई दे रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुछ ग्रामीण भी दमकलकर्मियों के साथ आग बुझाने में सहयोग कर रहे हैं।

🧯 ज्वलनशील सामान से बढ़ी आग

नगर निगम के फायर फाइटर पंकज यादव ने बताया कि, ”गोदाम में प्लास्टिक और पुट्ठे की बड़ी मात्रा मौजूद होने से आग तेजी से फैल रही है। ज्वलनशील सामग्री के कारण आग पर काबू पाने में लगातार परेशानी आ रही है। आग को फैलने से रोकने और जल्द बुझाने के लिए फोम का उपयोग किया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग पूरी तरह बुझने के बाद नुकसान का आकलन और घटना के कारणों की जांच की जाएगी।”

🚗 शहडोल में कार बनी आग का गोला

शहडोल जिले में बीती रात सड़क पर चलती एक कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में कार आग का गोला बन गई और पूरी कार जलकर खाक हो गई। हालांकि इस घटना में किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि कार में तीन लोग सवार थे, जो धनपुरी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। आग लगते ही तीनों ने कार से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। बुढार थाना प्रभारी खेम सिंह पेंद्रो ने बताया कि, “देर रात बुढार के कॉलेज तिराहे के पास एक कार में अचानक आग लग गई थी। कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। अभी तक कार में सवार लोगों और कार किसकी है कुछ पता नहीं लग सका है, मामले में जांच जारी है।”

Share to...