शहडोल: आदिवासी इलाका शहडोल में खेलों की क्रांति आ गई है। शहडोल संभाग से एक से बढ़कर एक खिलाड़ी निकल रहे हैं। बात चाहे क्रिकेट की हो, फुटबॉल की या फिर हॉकी। कई खिलाड़ी नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर चमकने लगे हैं। शहडोल संभाग के जिलों में अब एथलीट भी नाम चमकाने लगे हैं। ऐसी ही एथलीट हैं शिखा यादव।
मूलभूत सुविधाओं से जूझने के बाद भी शिखा यादव की दौड़ने की रफ्तार देख लोग दंग रह जाते हैं। वह 5 किमी की दौड़ महज 19.12 मिनट और 10 किलोमीटर 40.8 मिनट पूरी करती हैं। राज्य स्तर पर 4 पदक जीत चुकी शिखा का सपना नेशनल लेवल पर अपना दमखम दिखाना है। वह पीटी उषा की तरह विश्व में भारत का नाम रोशन करना चाहती हैं।
⏱️ सुबह और शाम दो-दो घंटे प्रैक्टिस
मौसम चाहे गर्मी का हो, बरसात या फिर कड़ाके की ठंड। सूर्योदय के पहले ही शहडोल के गांधी स्टेडियम में शिखा पहुंच जाती हैं। उनका लक्ष्य सिर्फ एक है नेशनल में अपने रनिंग का लोहा मनवाना। कड़ाके की ठंड के बीच एक छोटा सा बैग लेकर शिखा यादव तड़के गांधी स्टेडियम पहुंचती हैं। शिखा यादव बताती हैं, “यह तो उनका रूटीन है। उन्हें न तो ठंड लगती है, न गर्मी। उनका बस एक ही लक्ष्य है कि हर हाल में रनिंग में नेशनल में मेडल हासिल करना। वह सुबह और शाम रोजाना दो-दो घंटे रनिंग की प्रैक्टिस करती हैं।”
🥈 नेशनल में सिलेक्शन का 2 सेकंड का गैप
शहडोल के सोहागपुर की रहने वाली शिखा यादव ने रनिंग की शुरुआत भी 17-18 साल की उम्र से की। अभी उनकी उम्र 21 साल है। वह MA फर्स्ट सेमेस्टर की स्टूडेंट हैं। शिखा यादव बताती हैं, “हाल ही में वह जबलपुर में आयोजित ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप अंडर 23 में शामिल हुईं। उनका प्रदर्शन शानदार रहा। नेशनल गेम्स का टिकट हासिल करने से महज 2 सेकंड से चूक गईं। इससे वह हताश भी हुईं। लेकिन दो दिन बाद फिर मैदान पर लौटीं। अब उनका इरादा पक्का है। अब वह पहले से ज्यादा अभ्यास कर रही हैं।”
🏅 कई बार स्टेट लेवल पर दमखम दिखा चुकी हैं
शिखा यादव बताती हैं, “वह एक दिन स्टेडियम घूमने आई थीं। कुछ लोगों को रनिंग करते देखकर उन्हें भी लगा वह भी धावक बन सकती हैं। दौड़ में अपना करियर बनाना है। वह 5 किलोमीटर और 10 किलोमीटर की रनिंग करती हैं। शुरुआत से ही लॉन्ग रेस की ही तैयारी कर रही हैं। वह कई बार स्टेट लेवल पर खेल चुकी हैं। वह 4 बार स्टेट लेवल पर मेडल भी जीत चुकी हैं। रनिंग की तैयारी लगातार 4 साल से कर रही हूं।”
🎯 NIS कोच को शिखा से काफी उम्मीदें
खेल एवं युवा कल्याण विभाग शहडोल के एथलेटिक्स के कोच धीरेंद्र सिंह बताते हैं, “शिखा यादव बहुत ही डेडिकेटेड हैं। यही उन्हें दूसरे प्लेयर से अलग करती है। जो भी ट्रेनिंग शेड्यूल उन्हें दिया जाता है, उसे वह प्रॉपर फॉलो करती हैं। दो घंटा सुबह और दो घंटा शाम हर दिन मेहनत करती हैं। हालांकि उन्हें डाइट की जरूर प्रॉब्लम है। इस कारण परफॉर्मेंस में थोड़ा असर दिख रहा है। जबलपुर में हुए स्टेट लेवल के मुकाबले में वह 10 किलोमीटर में महज 2 सेकंड से नेशनल में क्वालीफाई करने से रह गईं। उनकी टाइमिंग बहुत शानदार है। वह बड़ी एथलीट बन सकती हैं।”
💪 डाइट हो टाइट तो नए रिकॉर्ड बनाएगी शिखा
कोच धीरेंद्र सिंह कहते हैं, “यह ट्राइबल बेल्ट है और जो खिलाड़ी यहां खेलते हैं उनकी आर्थिक स्थिति इतनी बेहतर नहीं रहती है। आज के समय में प्रतिस्पर्धा के इस जमाने में डाइट को मेंटेन करना जरूरी है। शिखा यादव लगातार मेहनत कर रही है। इनमें अलग ही प्रतिभा है। जब इंसान हार्ड वर्क करता है तो उसे शरीर में उतनी एनर्जी चाहिए। इसके लिए जरूरी है प्रॉपर डाइट। शिखा यादव को अगर बेहतर डाइट मिल जाए तो नेशनल में रिकॉर्ड बना सकती है। क्योंकि यह खिलाड़ी जुनूनी है, टैलेंटेड है, रनिंग भी फास्ट करती है। लॉन्ग रन करने में माहिर हैं और बहुत कम समय में बहुत ज्यादा पिकअप किया है। शहडोल में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो बहुत अच्छा कर रहे हैं लेकिन डाइट की वजह से पीछे हो जा रहे हैं।”

More Stories
Neha Jaiswal News 2026: धार की बाग प्रिंट कला पहुंची मांडव: आदिवासी महिलाओं को मिल रहा रोजगार, 120 से अधिक को मिला प्रशिक्षण
DBT Payment Timeline News 2026: शर्तें पूरी होते ही स्वतः दर्ज होगा क्लेम, 7 दिन में मिलेगा बीमारी लाभ और 14 दिन में मातृत्व किस्त
Kudo Federation Cup Pratik Singh Updates: 5 हजार से ज्यादा खिलाड़ी और 20 से अधिक देश हुए शामिल, मुंबई में चलाएंगे सेल्फ डिफेंस कैंप