बालाघाट: बालाघाट के सांदीपनि स्कूल आमगांव के बालिका छात्रावास में कथित तौर पर भूत-प्रेत के खौफ की वजह से करीब 35 छात्राओं ने हॉस्टल छोड़ दिया है। छात्राओं ने शनिवार रात दरवाजा खटखटाने और अजीबोगरीब आवाजें सुनने का दावा किया, जिससे वहां छात्रावास में दहशत का माहौल निर्मित हो गया। हालांकि, स्कूल प्रबंधन ने इस तरह के दावों को खारिज किया है।
🚨 बालाघाट के सांदीपनि स्कूल आमगांव के बालिका छात्रावास की घटना
सांदीपनि स्कूल आमगांव के छात्रावास में अध्ययनरत छात्राओं ने भूत-प्रेत जैसी चीज देखने का दावा किया है। जिसके बाद कई छात्राएं अपना सामान लेकर बाहर की तरफ भागती नजर आईं। कुछ अपने पैरेंट्स के साथ तो कुछ अपने परिचितों के साथ छात्रावास से बाहर चली गईं। वहीं, दूसरे दिन भी 10 छात्राओं ने छात्रावास छोड़ दिया। नाम न बताने की शर्त पर छात्राओं ने बताया कि हॉस्टल में भूत-प्रेत जैसी समस्या है, जिससे अचानक वे डर जाती हैं। उन्हें बुखार आ जाता है।
छात्राओं का आरोप है कि उन्होंने इस समस्या से प्राचार्य और अधीक्षिका को अवगत कराया, जिसके बाद हॉस्टल में किसी तांत्रिक को बुलाकर नींबू कटवाकर तंत्र-मंत्र की क्रिया करवाई गई। छात्राओं का आरोप है कि रात होते ही दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनाई पड़ने लगती है। अजीबोगरीब घटनाएं होने लगती हैं और उनकी तबीयत बिगड़ने लगती है। डर से छात्राओं ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया और रात्रि में ही हॉस्टल छोड़ अपने घर चली गईं।
🛡️ प्राचार्य ने छात्रावास में भूत-प्रेत और तंत्र-मंत्र क्रिया होने से किया इंकार
इधर इस पूरे मामले पर प्राचार्य DS वाडिवे ने बताया, “एक बच्ची की तबीयत खराब होने पर उसका इलाज करवाया गया। अन्य बालिकाओं को उनके परिजन लेकर गए हैं।” उन्होंने छात्रावास में भूत-प्रेत और तंत्र-मंत्र क्रिया होने से भी इंकार किया। उन्होंने कहा कि उन्हें 25 छात्राओं के जाने की सूचना है। लेकिन सवाल अब भी यही है कि इस तरह की परिस्थितियों में क्या छात्रावास में रहकर छात्राएं पढ़ाई कर पाएंगी?

More Stories
MP Crime News: सात भाई की गोठ इलाके में मचा हड़कंप, वरिष्ठ अधिकारियों की कार्रवाई पर टिकी निगाहें
Criminal History Arrest Updates: 2006 और 2021 के मामलों में भी जेल जा चुका है आरोपी, भीड़ की पिटाई के बाद हिरासत में लिया गया
Protest 99 Liters Water Updates: 266 MLD जल उपलब्धता के बावजूद प्रति व्यक्ति 99 लीटर पानी मिलने का दावा, निगम पर मनमानी का आरोप