November 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Khachrod Hospital CMHO Vikram Raghuwanshi Updates: खांसी, उल्टी और गले में जलन की हुई थी शिकायत, दो शिक्षक भी आए चपेट में

उज्जैन: उज्जैन जिले के चांपाखेड़ा गांव स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास में सोमवार शाम अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब एक साथ 21 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। छात्राओं को खांसी, उल्टी, चक्कर आने लगे और गले में जलन की शिकायत होने लगी। स्थिति को गंभीर होता देख बीमार हुईं सभी छात्राओं को एंबुलेंस से खाचरौद के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों की निगरानी में उपचार किया गया।

इस घटना में दो शिक्षक भी आंशिक रूप से प्रभावित हुए हैं। घटना सोमवार शाम करीब 5:30 बजे से 6 बजे के बीच की है। फिलहाल छात्रावास प्रबंधन के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

👮‍♂️ मौके पर पहुंचे आला अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर SDM नेहा साहू सहित स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी पहुंचे। SDM नेहा साहू ने बताया, “हम सभी ने छात्रावास परिसर का निरीक्षण कर खेत से आने वाली धूल और गंध की स्थिति को भी देखा। फिलहाल सभी को फसल कटाई के दौरान मास्क पहनने और आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

छात्राओं का भी उपचार करवाया जा रहा है। परिजनों को सूचना दी है कि आगे से ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो, इसको लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं।” BMO डॉ. संजीव कुमरावत ने बताया कि चिरायता औषधि फसल है, लेकिन इसकी कटाई के दौरान निकलने वाली धूल और गंध से बचाव जरूरी है।

वहीं, CMHO डॉ. विक्रम रघुवंशी ने बताया कि 21 छात्राओं को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज दे दिया गया है। सभी का खाचरौद के शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करवाया गया था।

Share to...