November 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Dinesh Rawat Postmortem Updates: तबीयत बिगड़ने की रची थी झूठी कहानी, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने खोला हत्या का राज

बालाघाट: मध्य प्रदेश के बालाघाट में एक पति द्वारा पत्नी की हत्या की खौफनाक वारदात का खुलासा हुआ है। आरोपी पति ने पत्नी की इस बात पर हत्या कर दी कि वह देर रात तक मोबाइल चला रही थी। पत्नी का मोबाइल चलाना उसे इस कदर नागवार गुजरा कि उसने आवेश में आकर उसका गला ही घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

🎭 पड़ोसियों को बताई पत्नी की मौत की झूठी कहानी

पुलिस के मुताबिक पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद आरोपी पति ने पड़ोस के लोगों को सूचना दी कि उसकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई है और वह कुछ बोल नहीं रही है। पड़ोसियों ने महिला सुषमा रावत को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया, लेकिन जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई तो पुलिस ने मृतका के पति दिनेश रावत को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

यह मामला बालाघाट के कटंगी थानांतर्गत ग्राम सिवनहेटी का है। आरोपी और मृतका की शादी तीन साल पहले हुई थी। ऐसे में नवविवाहिता की मौत संदिग्ध नजर आ रही थी। वहीं, जैसे ही पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई तो पता चला कि महिला की मौत अचानक या किसी बीमारी से नहीं बल्कि दम घुटने से हुई थी। पुलिस ने इसी आधार पर जांच आगे बढ़ाते हुए मृतका के पति दिनेश रावत से पूछताछ शुरू की, जिसमें खौफनाक सच्चाई सामने निकलकर आई।

⚖️ पुलिस को बताई पत्नी की हत्या की वजह

SDOP विवेक शर्मा के मुताबिक, “पूछताछ में दिनेश रावत ने कबूल करते हुए बताया कि वारदात 18 नवंबर की रात की है। उस दरमियान आरोपी पति और उसकी पत्नी सुषमा दोनों अपने कमरे में थे। सुषमा रात में मोबाइल चला रही थी, इसी बीच दिनेश को नींद आ गई और वह सो गया। लेकिन अचानक रात 12 बजे के आसपास दिनेश की नींद खुली तो उसने सुषमा को मोबाइल चलाते पाया। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया और आवेश में आकर दिनेश ने सुषमा का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

इस घटनाक्रम से आरोपी घबरा गया और पड़ोसियों को आवाज देकर बुलाया और बताया कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सब सच सामने आ गया। जिस वक्त उसने इस वारदात को अंजाम दिया उस समय भी वह नशे में था।”

💍 3 साल पहले ही हुई थी शादी; आरोपी भेजा गया रिमांड पर

मृतका के मायके पक्ष से मिली जानकारी अनुसार सुषमा की शादी दिनेश से 2023 में हुई थी। विवाह के बाद से पति-पत्नी परिवार से अलग रह रहे थे। अभी तक उनका कोई बच्चा नहीं था। दिनेश पेशे से मजदूरी का कार्य करता था। वहीं, सुषमा के परिजनों के अनुसार वह 17 नवंबर को ही मायके से लौटी थी और 18 तारीख को उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी पति दिनेश रावत को गिरफ्तार कर BNS की धारा 103 (1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर, ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया है।

Share to...