जबलपुर: जबलपुर के गढ़ा में स्थित एक कपड़े की दुकान में गुरुवार की दोपहर उसे समय हड़कंप मच गया। जब दुकान में एक 8 फीट का लंबा सांप घुस आया। सांप को देखते ही दुकान संचालक और वहां मौजूद ग्राहक बाहर आ गए।
आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने तुरंत ही सर्प विशेषज्ञ को दुकान में सांप होने की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ ने करीब 1 घंटे में सांप का रेस्क्यू किया और फिर उसे पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि दुकान में घुसा सांप धामन प्रजाति का है जो की जहरीला नहीं होता है। जानकारी के मुताबिक कपड़े की दुकान किशन लाल की है। आज जब वह अपनी दुकान में कपड़े जमा रहे थे इस दौरान रैक के पास उन्होंने एक बड़ा सांप देखा। सूचना पर सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे मौके पर पहुंचे और सांप का रेस्क्यू किया। उन्होंने बताया कि यह सांप धामन प्रजाति का होता है। इसे रेट स्नेक और घोड़ापछाड़ भी कहते हैं। सर्प विशेषज्ञ के मुताबिक यह सांप जहरीला नहीं होता है। फिलहाल 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गजेन्द्र दुबे ने 8 फीट लंबे सांप का रेस्क्यू किया और फिर उसे बरगी के जंगल में छोड़ दिया।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित