भोपाल: जनजातीय संग्रहालय, भोपाल द्वारा मध्यप्रदेश के जनजातीय चित्रकारों को चित्र प्रदर्शनी और चित्रों की बिक्री के लिये उन्हें मंच उपलब्ध कराने के लिये एक सार्थक प्रयास किया जा रहा है। इसके लिये प्रतिमाह “लिखन्दरा प्रदर्शनी दीर्घा” में किसी एक जनजातीय चित्रकार की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन “शलाका” नाम से किया जाता है।
इसी क्रम में आज बुधवार, 3 जुलाई से भील समुदाय की चित्रकार सुश्री शिवाबाई भाबोर के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया जा रहा है। 51वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी 3 से 30 जुलाई, 2024 (मंगलवार से रविवार) तक संचालित रहेगी। भीली चित्रकार शिवाबाई भाबोर का जन्म मध्यप्रदेश के जनताजीय बहुल झाबुआ जिले के एक छोटे से गाँव झेर (तहसील-कल्याणपुर) में हुआ था। उन्होंने अपनी चित्रकारी से जनजातीय संस्कृति के विभिन्न पक्षों को उकेरने का सराहनीय प्रयास किया है।

More Stories
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण