April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

50 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 6 की मौत, बस भैरव घाट पर पलटी, ऐसे हुआ हादसा

इंदौर में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। सिमरोल थाना क्षेत्र में भैरव घाट पर यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस इंदौर से बुरहानपुर जा रही थी। हादसे में मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल ने इलाज के लिए इंदौर ले जाते समय दम तोड़ दिया। इस तरह इस हादसे में कुल 6 लोगों की मौत हो चुकी है।

हादसे में करीब 17 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इसकी पुष्टि सिमरोल टीआई आरएस भदौरिया ने की है। कलेक्टर मनीष सिंह के अनुसार हादसे के वक्त बस तेज स्पीड में थी। ओवर टेक के चक्कर में हादसा हुआ है। 10 घायलों को इंदौर के अस्पताल लाया गया है। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

बस भैरव घाट के पास 50 फीट गहरी खाई में जाकर गिर गई। बस पूरी तरह उलट गई। उसके चारों पहिए ऊपर हो गए। यात्रियों को घाट से ऊपर लाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की जानकारी लगते ही तत्काल 108 एंबुलेंस सहित पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंदौर से 4 एंबुलेंस भी घटनास्थल भेजी गई हैं। घायलों को आसपास के अस्पताल भेजा जा रहा है। राहगीरों ने बताया कि बस में 50 से 60 लोग मौजूद थे। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय रहवासियों ने लोगो की मदद रेस्क्यू किया 108 एम्बुलेंस की सहायता से घायलो को इंदौर एमवाय अस्पताल पहुँचाया गया है। एमवाय अस्पताल में सीएमएचओ व एमवाय अधीक्षक मोजूद है करीब 15 डॉक्टरों ओर नर्स की टीम घायलों का इलाज कर रही है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी है साथ ही सिमरोल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिमरोल सड़क दुर्घटना के बाद कलेक्टर मनीष सिंह कमिश्नर पवन शर्मा ग्रामीण आईजी राकेश गुप्ता मंत्री उषा ठाकुर मंत्री तुलसी सिलावट एम वाय अस्पताल पहुंचे। वहीं कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला भी एम वाय अस्पताल पहुंचे जहां घायलों का हालचाल जाना वहीं परिजनों से बातचीत की है बताया जा रहा है कि बस काफी ओवर स्पीड में चल रही थी जो अनियंत्रित होकर पलटी खा गई है कलेक्टर मनीष सिंह ने छह लोगों के मृत्यु की पुष्टि की है। एमवाई अधीक्षक पी एस ठाकुर सहित तमाम डॉक्टर्स की टीम एम व्हाय में घायलों के उपचार में जुटी हुई है वही सिमरोल बस सड़क दुर्घटना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दुख व्यक्त किया है लापरवाही बरतने वालों पर कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिए हैं।

Share to...