इंदौर: आने वाले दो सालों में इंदौर के ट्रैफिक की सूरत बदल जाएगी। इंदौर में रेलवे पर 5 नए ओवरब्रिज बनने जा रहे हैं। साथ ही, बायपास पर भी पांच फ्लाईओवर का काम प्रारम्भ होने जा रहा है।
इसके अलावा केंद्र सरकार की भारतमाला योजना के अंतर्गत शहर में चार फ्लाईओवर बन रहे हैं। साथ ही, आईडीए भी 7 ओवरब्रिज बना रहा है यानी कुल 21 फ्लाईओवर तथा ओवरब्रिज और बनने वाले हैं जिसके बाद इंदौर के ट्रैफिक की स्थिति बेहतर होगी। इसके अलावा बायपास पर नये रिंग रोड़ योजना भी प्रक्रिया में है और यह देश का दूसरा सबसे बड़ा बायपास होगा।
इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि जल्द ही रेलवे पर 5 नए ओवरब्रिज बनेंगे और पूरे इंदौर शहर में एक ऐसी जगह नहीं होगी जहां रेलवे पटरी के कारण यातायात को रुकना पड़ेगा। साथ ही, इंदौर के इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर बेहद तेज गति से काम हो रहे हैं और आने वाले कुछ सालों में इंदौर की ट्रैफिक समस्या का समाधान का प्रयास किया जा रहा है।

More Stories
गुजरात में 384.68 करोड़ रुपये की हेरोइन तस्करी मामले में छह पाकिस्तानी नागरिकों को 20 साल की सजा
पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) की बेटी के. कविता ने बनाई अपनी नई पार्टी, पार्टी का नाम रखा ‘तेलंगाना राष्ट्र सेना’ (TRS)
भारतीय रिजर्व बैंक ने Paytm Payments Bank Limited का लाइसेंस किया रद्द