नोबेल शांति पुरस्कार की घोषण कर दी गई है। इस साल ये पुरस्कार इथोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली को दिया गया है। अबी अहमद अली इथोपिया के चौथे प्रधानमंत्री हैं, उनका जन्म 15 अगस्त 1976 में हुआ था। वर्तमान में उनकी उम्र 43 साल है। शांति और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग प्राप्त करने के उनके प्रयासों और विशेष रूप से पड़ोसी इरिट्रिया के साथ सीमा संघर्ष को सुलझाने के लिए उनकी निर्णायक पहल के लिए उन्हें शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
अबी अहमद अली ने 2 अप्रैल 2018 को प्रधानमंत्री का पद ग्रहण किया था। बतौर प्रधानमंत्री उन्होंने सबसे पहले राजनीति में महिलाओं का शामिल करने की पहल की। जिसके बाद उन्होंने सरकार में अपने देश के 20 मंत्री पदों में से आधे पदों पर महिलाओं को नियुक्त किया था। इन 20 मंत्री में देश की पहली रक्षा मंत्री भी शामिल थीं। जैसे ही वह प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने कहा कि वह इरिट्रिया के साथ शांति वार्ता फिर से शुरू करेंगे और उन्होंने ऐसा किया भी। उन्होंने शांति समझौते के लिए सिद्धांतों पर काम किया, जिसके बाद लंबे समय से चल रहे विवाद को खत्म किया गया। बता दें, पिछले साल ही इथोपिया और इरिट्रिया ने सीमा विवाद को हल करने के लिए शांति समझौता किया। 1998 से 2000 के बीच दोनों देशों के बीच युद्ध चला था। आपको बता दें, नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में शांति पुरस्कार की घोषणा की गई है। अबी अहमद अली शांति के लिए नोबेल पुरस्कार पाने वाले 100वें शख्स/संस्था हैं।
43 साल के पीएम अहमद अली को मिला शांति का नोबेल, यह रहा कारण

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित