April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

41वीं नेहरू सब जूनियर हॉकी टूर्नामेन्ट नई दिल्ली में म.प्र. राज्य हॉकी अकादमी की टीम रही उप विजेता

भोपाल: 41वीं नेहरू सब जूनियर हॉकी टूर्नामेन्ट का आयोजन 4 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक शिवाजी स्टेडियम नई दिल्ली में किया गया। प्रतियोगिता में खेल अकादमी के हॉकी खिलाड़ियों ने खेल का शानदार प्रदर्शन कर उपविजेता का खिताब अपने नाम किया।

दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में आयोजित इस हॉकी टूर्नामेन्ट में मप्रखेल अकादमी के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल प्रदर्शन करते हुये फायनल में प्रवेश किया था। टूर्नामेन्ट का फायनल मुकाबला म.प्र. राज्य हॉकी अकादमी भोपाल और नवल टाटा हॉकी अकादमी जमशेदपुर के मध्य खेला गया। टूर्नामेन्ट में म.प्र. राज्य हॉकी अकादमी भोपाल की टीम नवल टाटा जमशेदपुर से 5-1 से परास्त होकर उप विजेता बनी।

खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने खेल अकादमी के हॉकी टीम की उनकी अर्जित इस खेल उपलब्धि की सराहना करते हुये बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में आयोजित इस हॉकी टूर्नामेन्ट में देश भर की 28 ख्याति प्राप्त टीमों ने प्रतिभागिता की थी। टूर्नामेन्ट में उप विजेता रही म.प्र. राज्य पुरूष हॉकी अकादमी के खिलाड़ी मुख्य प्रशिक्षक समीरदार और प्रशिक्षक लोकेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत् है।

Share to...