जबलपुर: जबलपुर में बिना अनुमति मिट्टी का अवैध उत्खनन करने वाले जेसीबी चालक सहित तीन हाइवा को पुलिस ने जप्त कर कार्रवाई की हैं।
जबलपुर की बरगी थाना पुलिस ने अवैध तरीके से मिट्टी का उत्खनन करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जहां अवैध उत्खनन में लगी 1 जेसीबी मशीन और 3 हाईवा को भी पुलिस के द्वारा जप्त किया गया है।
मामले में जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बरगी थाना पुलिस की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बरगी थाना क्षेत्र के ग्राम मोहास नहर के पास कुछ लोग अवैध तरीके से मिट्टी का उत्खनन कर रहे हैं। जिस पर तत्काल टीम ने मौके पर दबिश देते हुए मौके से एक जेसीबी मशीन और 3 हाइवा जप्त किए हैं वही मौके पर मिले 1 जेसीबी चालक और 3 हाईवा चालको को मौके से गिरफ्तार किया गया है। वही गिरफ्तार किए हुए चालकों ने बताया कि वह अपने मालिक के कहने पर उत्खनन का कार्य कर रहे थे जहां मालिकों के विरुद्ध भी विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित