सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लेकर पिछले एक महीने से भी ज्यादा समय हो गया लेकिन अब तक कई प्रकार के बातें हो रही हैं। इसी के चलते उनकी विसरा रिपोर्ट की अहमियत बहुत बढ़ गई थी। सुशांत की विसरा रिपोर्ट अब सामने आ गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार, सुशांत के शरीर में किसी तरह का कोई जहर नहीं था। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को दोपहर में मुंबई के अपने अपार्टमेंट में फांसी लगा ली थी।
उसी रात को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सुशांत की मौत की वजह आत्महत्या बताई गई थी। वही 25 जून को फाइनल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई थी। 5 डॉक्टर्स की टीम ने इस रिपोर्ट को तैयार किया था। इस रिपोर्ट में भी कहा गया कि सुशांत की मौत फांसी लगाने के बाद दम घुटने से हुई है। जहां मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत की मौत को सुसाइड बता रही हैं वही कंगना रनौत समेत कई फैंस इसे मर्डर मान रहे हैं और सुशांत की मौत के बाद से सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ी हुई है।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित