November 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पंजाब के मोहाली में 3 मंजिला इमारत गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मोहाली: पंजाब में एक बड़ा हादसा हो गया। पंजाब के मोहाली में तीन मंजिला इमारत ढह गई। बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर जिम था। मलबे में चार लोग दबे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि पास वाली बिल्डिंग में काम चल रहा था, जिसमें खुदाई हुई। इसी वजह से बिल्डिंग गिरी है।

बताया जा रहा है कि बहुमंजिला इमारत मोहाली के सोहना इलाके में गिरी है। शुरुआत में यह पता नहीं चल पा रहा था कि इसके अंदर कितने लोग दबे हैं लेकिन प्रशासन ने आशंका जताई थी कि इसके अंदर लोग दबे हो सकते हैं। दुर्घटनास्थल का वीडियो सामने आया है जिसमें जेसीबी मशीनें मौके पर नजर आ रही हैं और मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है। आसपास काफी भीड़ जुटी हुई है।

मोहाली के एसएसपी दीपक पारीक ने बताया की, ”बिल्डिंग गिरने की खबर मिली है। अभी पता नहीं है कि कितने लोग दबे हुए है, क्योंकि लगातार ऑपरेशन चल रहा है। एनडीआरएफ की टीम, जेसीबी मशीन और हमारी टीम लगी हुई है। पब्लिक भी सहयोग कर रही है। कोई अंदर फंसा होगा तो निकाल लिया जाएगा। जल्द ही क्लीयर हो जाएगा। बिल्डिंग गिरने का टेक्निकल रीजन आगे पता चलेगा।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक बिल्डिंग तब गिरी जब नजदीक में एक बेसमेंट को खोदा जा रहा था। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। सोहना गांव के पूर्व सरपंच परविंद सिंह सोहना ने बताया कि उन्हें पता चला कि जिम को नकुसान हुआ है और घटना के वक्त कुछ युवक जिम में थे।

पूर्व सरपंच ने आगे बताया, ”अभी तक हमें नहीं पता कि क्या हुआ है। हम पता लगा रहे हैं कि कोई फंसा तो नहीं और प्रशासन से राहत कार्य में तेजी लाने की अपील कर रहे हैं।

Share to...