इंदौर: इंदौर में अपराधों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। अपराधी चाहे नशीले पदार्थों की तस्करी हो या हथियारों की या फिर मारपीट, लूट, हत्या कुछ भी करने से बाज नही आ रहे हैं। वही इंदौर पुलिस भी लगातार कार्रवाई कर रही हैं। इसी बीच इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस को हथियारों की तस्करी करने वालो को पकड़ने में एक बड़ी सफलता हाथ लगी हैं।
इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर शहर में हथियारों की अवैध सप्लाय करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, आरोपियों ने आचार संहिता में कुछ छूट मिलने के बाद हथियारों की सप्लाय शुरू की थी लेकिन पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा।
दरअसल इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर के सिरपुर तालाब के पास धार जिले के दो सिगलीगर राजपाल और रामू उर्फ भूरा अवैध रूप से बनाई गई 12 बोर की बंदूके और पिस्टल सप्लाय करने पहुंच रहे हैं। जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने दबिश देकर राजपाल और रामु उर्फ भूरा को पकड़ा तो उनके कब्जे से 32 बोर के पांच और 12 बोर के तीन देसी कट्टे बरामद किए गए हैं।
वहीं दोनों सिकलीगरों ने नेहरू नगर के मयूर को पिस्टल सप्लाय करना बताया। जिसके बाद पुलिस ने मयूर को पकड़ा। जिसके पास से एक 32 बोर की पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
इस मामले में क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि तीनों आरोपियों में बनाने वाला, दलाल और खरीदकर आगे बेचने वाला तीनों ही कड़ियों को एक साथ पकड़ा गया है। जिनसे देश भर में बेचे गए अवैध हथियारों की जानकारी मिल सकती है। यह पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता हैं।

More Stories
पश्चिम बंगाल में दूसरे व अंतिम चरण का मतदान आज, मतदाताओं में उत्साह, बूथों पर लगी कतारें
मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार (नवाचार) 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित, 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन किए जा सकेंगे आवेदन
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान