April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

24 घंटे में 1.68 लाख नए मरीज, तीसरी लहर की एक दिन में सबसे ज्यादा मौत

देश में 24 घंटे में 1.67 लाख नए कोरोना संक्रमित पाए गए। 69,798 लोग ठीक हुए, जबकि 277 लोगों की मौत हुई है। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 97,475 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस वक्त 8 लाख कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है। सिर्फ 11 दिन पहले यह आंकड़ा एक लाख था।

हालांकि दिल्ली में मंगलवार को 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के कारण 23 लोगों की मौत हो गई है, जो तीसरी लहर के दौरान किसी एक राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा मौत हैं। दिल्ली में सोमवार को भी 17 लोगों की मौत हुई थी। राजधानी में अब पिछले 7 दिन के दौरान 87 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें 57 की मौत पिछले 3 दिन में ही हुई है। दिल्ली से पहले महाराष्ट्र में 4 जनवरी को तीसरी लहर में एक दिन की सबसे ज्यादा 20 मौत सामने आई थीं।

पिछले 24 घंटे के दौरान नेशनल कैपिटल में 21,259 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। सोमवार को यहां 19,166 नए केस मिले थे। अब राजधानी में सक्रिय मामलों की संख्या 74,881 है। पॉजिटिविटी रेट भी 25 प्रतिशत से बढ़कर 25.65 प्रतिशत हो गया है। टीम इंडिया के युवा बॉलिंग ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोविड होने के बाद उनका साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में खेलने पर सस्पेंस बढ़ गया है। भारत और अफ्रीका के बीच पहला वनडे 19 जनवरी को खेला जाएगा।

Share to...