April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

2019 में मोदी का मुकाबला करने की क्षमता किसी में नहीं : नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार ने पहली बार मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस्तीफा देने के बाद मैंने अपनी बात रखी थी। नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने महागठबंधन सरकार चलाने की पूरी कोशिश की, लेकिन नहीं चल पाई। नीतीश ने कहा कि उनके पास गठबंधन तोड़ने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा था।
उन्होंने कहा कि आरजेडी की बयानबाजी के कारण ही ऐसा हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश ने इस दौरान आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर टिप्पणी की। नीतीश ने कहा कि लालू यादव ने कुछ भी साफ नहीं किया। लालू तेजस्वी यादव पर कुछ नहीं बोले। नीतीश कुमार ने गठबंधन तोड़ने को बिहार की जनता के हित में लिया गया फैसला करार दिया। मौजूदा राजनीति का हवाला देते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि 2019 में नरेंद्र मोदी का मुकाबला करने की क्षमता किसी में नहीं है। नीतीश का ये बयान एक तरह से विपक्ष पर हमला है जो महागठबंधन बनाकर और बीजेपी के खिलाफ एकजुट होने का दंभ भर रहे हैं।

Share to...