नोएडा: दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में आज एक बड़ा हादसा हो गया है। सड़क पर चल रही एक कार में अचानक से आग लग गई। हादसे में कार में बैठे दो लोगों की मौत हो गई। कार में आग घटना की जानकारी लगते ही मौके पर फायर ब्रिगेड टीम और पुलिस की टीम पहुंची। मृतकों की पहचान की जा रही है और कार में आग किस वजह से लगी है इसकी भी जानकारी लगाई जा रही है
घटना आज शनिवार सुबह नोएडा के सेक्टर 113 थाना स्थित अम्रपाली प्लेटटिनम समिति के पास हुई है।
बताया गया कि नोएडा के थाना सेक्टर-113 नोएडा स्तिथ आम्रपाली प्लेटिनम सोसायटी सेक्टर-119 में तड़के स्विफ्ट कार में आग लगने की सूचना पर पुलिस को मिली थी। तत्काल ही फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी गई थी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने कार में लगी आग को बुझाया। इसके बाद पुलिस को कार में दो लोगों के शव मिले। कार में लगी आग में दोनों बुरी तरह से जल गए और उनकी मौत हो गई। इसके बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया।
पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाली तो पाया कि सुबह करीब 6 बजकर 08 मिनट पर कार समिति के पास आकर रुकती है और 6 बजकर 11 मिनट पर स्विफ्ट कार में आग भड़क जाती है। इसके बाद देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। पुलिस का अंदेशा है कि कार में लगी आग के कारण अंदर बैठे दोनों लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला, जिसके कारण दोनों ही जिंदा जल गए।
फिलहाल पुलिस मृतकों के पीएम करवाकर जांच कर रही हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित